स्लीमनाबाद: नर्मदा का पानी अब पहुंचेगा ऊंचे खेतों तक, सलैया फाटक में लिफ्ट इरिगेशन परियोजना का पंप हाउस निर्माण तेज
कटनी जिले की स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम सलैया फाटक में किसानों के लिए बड़ी राहत देने वाली लिफ्ट इरिगेशन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। यहां पंप हाउस के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। परियोजना पूरी होने के बाद नर्मदा का पानी पाइपलाइन के जरिए ऊंचाई वाले खेतों तक पहुंचेगा, जिससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा।