पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम लखनगुवा की रहने वाली सुनीता अहिरवार देर रात बारिश के कारण छत पर भीग रहे कपड़ों को उठाने गई थी जहां पर वह कपड़े उठाकर नीचे आ रही थी तभी सीढ़ियों पर पैर फिसलने से देर रात नीचे गिर गई जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई,महिला को आज 10 जुलाई सुबह 7 बजे जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार जारी है।