राजातालाब: जगतपुर कालेज के प्रबंधक पर लगाया गया ₹50 हजार का जुर्माना
वाराणसी के जगतपुर स्थित पीजी कॉलेज जगतपुर से जुड़े प्रबंध समिति विवाद में उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने सख्त रुख अपनाते हुए कॉलेज के प्रबंधक पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया है। यह मामला महाविद्यालय की प्रबंध कमेटी के भीतर चल रहे विवाद से संबंधित बताया जा रहा है, जिसमें चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे।