धनौरा: जूबिलेंट कंपनी से हुई विद्युत मोटर चोरी का गजरौला पुलिस ने किया खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
बुधवार को करीब 4:00 बजे गजरौला थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12,5,2025 को जूबिलेंट कंपनी से 21 विद्युत मोटर चोरी हो गई थी। इसके बाद जुबिलेंट के अधिकारियों ने इस मामले में तहरीर दी तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया और 6 चोरों को गिरफ्तार कर लिया, घटना का खुलासा किया है।