धनौरा: गजरौला शहर में बड़ा आवारा कुत्तों का आतंक, तीन मासूम बच्चों पर किया हमला, एक की हालत गंभीर
शहर के मोहल्ला सुल्तान नगर लक्ष्मी नगर मायापुरी बस्ती में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। बुधवार को करीब 4:00 बजे मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी सोनू के पुत्र रवि पर कुत्तों ने हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने उसे तुरंत समुदाय स्वास्थ्य केंद्र गजरौला में भर्ती कराया।