धनौरा: ग्राम गादीखेड़ा में जिंदगी पर भारी पड़ी रील, रील बनाते वक्त नहर में डूबा युवक
मंडी धनौरा थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर सराय निवासी 20 वर्षीय युवक पिंकू पुत्र शेर सिंह अपने रिश्तेदार धर्मेंद्र के घर ग्राम शाहपुर रझेड़ा में आया था। मंगलवार की दोपहर वह ग्राम गादीखेड़ा के नजदीक स्थित नहर के पुल पर खड़ा होकर मोबाइल से रील बना रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण नहर में गिर गया।