धनौरा: सलेमपुर गोसाई में स्थित श्री राम जानकी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने से होती है मनोकामना पूरी
अमरोहा जनपद की गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई में स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने से अधिकांश लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बुधवार को करीब 1:00 बजे गांव के ही रहने वाले सोमपाल सिंह ने बताया है कि यह मंदिर 100 साल से अधिक पुराना है और यहां पर काफी दूर-दूर से लोग प्रसाद चढ़ाने भी आते हैं।