कासगंज: कासगंज शहर के गली कोरियन में मकान में चोरी का मामला, 4 लाख नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी का आरोप
घटना कासगंज थाने के गली कोरियान की है। जंहा बिंदु मिश्रा नाम की महिला ने अपने घर की अलमारी से 4 लाख की नगदी सोने चांदी के जेवरात चोरी होने का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुँची। और पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर पीड़िता से पूछताछ की। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौक़े से साक्षय लेकर जांच कर रही है।