लोहरदगा: 26 मई को बड़ा तालाब शिव मंदिर परिसर में गंगा आरती, आयोजन समिति ने उपायुक्त को दिया निमंत्रण
लोहरदगा जिले में आगामी 26 मई को आयोजित होने वाले भव्य गंगा आरती कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में गंगा आरती आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे जिला उपायुक्त संदीप कुमार मीना से मुलाकात कर उन्हें गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेतु निमंत्रण पत्र सौंपा।