बिहारीगढ़ में युवक को घंटों बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप | Saharanpur News | Rao Shokeen#
सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले एक युवक को कथित तौर पर कुछ लोगों ने लेन-देन के विवाद में घंटों अपने पास रोककर रखा और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। परिजनों का आरोप है कि युवक पर दबाव बनाकर सादे चेक पर हस्ताक्षर भी कराए गए। घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। 📍 स्थान: बिहारीगढ़, सहारनपुर 🎤 Reporter: Rao Shokeen 📢 Rao Digital India News ⚠️ Disclaimer: यह वीडियो स्थानीय जानकारी और परिजनों