हंटरगंज के जबड़ा गांव के ऊपर टोला के बंधु यादव के घर में दीपावली के दिन दिए से घर में आग लग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखिया प्रतिनिधि चैतू यादव शुक्रवार की सुबह 11:00 पीड़ित के घर पहुंचे और घटना की जानकारी लिया। अगलगी के घटना में घर में रखा कपड़ा, कागजात, पैसा और 10 क्विंटल अनाज जलकर राख हो गया। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जलकर हुआ राख।