कोल: सीएम योगी का विरोध करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने गाँधी पार्क पर रोका, खींचतान के बावजूद सपाइयों ने सीएम का फूंका पुतला
Koil, Aligarh | Aug 5, 2025 सीएम योगी का विरोध करने जा रहे सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को पुलिस ने गांधी पार्क पर रोक लिया। सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे थे। इसी बीच सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने गांधी पार्क पर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान पुतला जलाने को लेकर खींचतान हुई है।