कोल: सीएम योगी से मिलने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पुलिस लाइन के बाहर रोका, CO ने लिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Aug 5, 2025 सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पुलिस लाइन के बाहर रोक लिया। इसी बीच कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन के बाहर नारेबाजी की और प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना पर सीओ सर्वम सिंह और एसीएम मौके पर पहुंच गए और समझा कर शांत कराया।