दतिया: भिंड-भांडेर बाईपास रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक घायल, भांडेर अस्पताल में भर्ती
Datia, Datia | Apr 22, 2026 दतिया जिले के भिंड-भांडेर बाईपास रोड पर मंगलवार रात करीब साढ़े 09 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे में खिरिया गांव निवासी चंदू प्रजापति को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से दवोह जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया।