कोटर: कार्यालयीन कामकाज की शुरुआत वंदेमातरम के साथ हुई
Kotar, Satna | Apr 1, 2026 अप्रैल माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष #सतना में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रुप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन करने के उपरांत कार्यालयीन काम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर एसडीएम जितेंद्र वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।