प्रयागराज: महाकुंभ की तिथियां बढ़ाने को लेकर फैलाई जा रही अफवाह का जिला अधिकारी ने किया खंडन
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैली है,कि भारी भीड़ को देखते हुए प्रदेश सरकार और मेला तथा जिला प्रशासन की ओर से मेले की तिथि बढ़ा दिया गया है,आज बुधवार को जिला अधिकारी प्रयागराज का बयान सामने आया है,जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों का खंडन किया है उन्होंने प्रयागराज वासियों के सहयोग की सराहना भी की है।