सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने पुलिस लाईन पचौर में साप्ताहिक जनरल परेड का किया निरीक्षण
दिनांक 07-06-2024 को एसपी श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने पुलिस लाईन पचौर में साप्ताहिक जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। प्रातः 06 बजे पुलिस अधीक्षक का पुलिस लाईन पचौर में आगमन हुआ। जनरल परेड के दौरान सर्वप्रथम परेड की सलामी दी गई तत्पश्चात प्लाटूनों का निरीक्षण किया इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तम वेशभूषा, टर्न आऊट के लिये एसपी ने सभी की प्रशंसा की।