सिंगरौली: बलियरी में दिनदहाड़े लूट के तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी ने लूट की तीन घटनाओं का किया खुल
मतगणना के दिन 4 जून को नेहा इंटरप्राईजेज के कर्मचारी रामकुमार शुक्ला के साथ चाकू से हमला कर हुई लूट के असफल प्रयास में फरार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये एसपी निवेदिता गुप्ता ने मामले का खुलासा किया। इसके साथ ही उन्होने लूट की तीन घटनाओं का भी खुलासा किया।