सिंगरौली: बैढ़न के बीट बरहपान में सियार का शिकार करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
वन परिक्षेत्र बैढऩ के बरहपान बीट को वन विभाग की टीम ने आरोपी दबोचने में कामयाब रही। बता दे की बरहपान में एक व्यक्ति के द्वारा सियार के गुफा में आग लगाई गई थी। जिसको लेकर वन अमले ने एक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।