हज़ारीबाग: प्रोफेसर के घर स्कूटी जलाने के मामले की जांच शुरू, अपराधियों के कॉल लोकेशन और सीडीआर निकाले जा रहे हैं
हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र के झिंझिरिया पुल समीप बसंत विहार कालोनी के निवासी सेवा निवृत प्रो नित्यानंद चौधरी के घर खड़ी स्कूटी को अपराधियों ने आग लगाकर जला दिया था। इस संबंध में श्री चौधरी ने कोर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। वही आज सोमवार 3 बजे से पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज को खंगाला है। फुटेज में अपराधियों की तस्वीर धुंधला है।