हज़ारीबाग: 24-मांडू विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी, 20 नवंबर को होगा मतदान
विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर आज सोमवार 3 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि हजारीबाग जिला अंतर्गत 24- मांडू विधानसभा चुनाव की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मतदान 20 नवंबर 2024 को प्रातः 07:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक होगी। 24- मांडू विधानसभा में कुल 431452 मतदाता मतदान करेंगे।