हज़ारीबाग: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए संत कोलंबस कॉलेज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण अंतर्गत 24 मांडू विधानसभा क्षेत्र के लिए संत कोलंबस कॉलेज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने आज सोमवार 5 बजे निरीक्षण किया। हजारीबाग जिलांतर्गत 24 मांडू विधानसभा क्षेत्र के लिए संत कोलंबस कॉलेज से 19 नवंबर को मतदानकर्मी सामग्री के साथ रवाना होंगे।