कवर्धा: नशीले इंजेक्शन की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को सुधा गार्डन से कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 21 नग इंजेक्शन जब्त
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जहा गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने कवर्धा शहर के सुधा गार्डन में नशीली इंजेक्शन की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए 21 नग नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपीयो में इशराफिल खान निवासी दर्री पारा कवर्धा और बरई कुमार नट निवासी ग्राम जुनवानी शामिल है।