उज्जैन शहर: मक्सी रोड स्तिथ रेलवे ट्रेक पर मिला कॉन्ट्रेक्टर का शव, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
मक्सी रोड रेलवे ट्रैक पर मंगलवार क़ो एक कॉन्ट्रैक्टर का शव मिला है। मृतक की पहचान अलकापुरी निवासी 46 वर्षीय राजकुमार चौहान के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों क़ो सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।