सुल्तानपुर: शहर के दरियापुर ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
शहर के दरियापुर स्थित ओवर ब्रिज के पास शास्त्रीनगर निवासी आई.पी.तिवारी की बाइक को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने आई.पी.तिवारी को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डाक्टर द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।