सोनपुर: विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी करने के आरोप में सोनपुर बाईपास के एक उपभोक्ता के ख़िलाफ़ थाने में दर्ज कराई एफआईआर
Sonepur, Saran | Feb 8, 2024 विद्युत विभाग के जेई सूरज कुमार ने गुरुवार को बताया कि सोनपुर बाईपास के पास रहने वाले उपभोक्ता सचिन कुमार को ₹15892 का विद्युत बिल बाकी होने के बाद भी चोरी से विद्युत का उपयोग करते हुए पकड़ा गया है। विभाग ने उस पर ₹23700 का जुर्माना लगाया है और सोनपुर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।