आरा: भोजपुर में लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे अपराधियों ने पूर्व के विवाद में अनाइठ में युवक को मारी गोली
Arrah, Bhojpur | Sep 6, 2026 नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ स्थित बरौनी पाइपलाइन राइस मिल के समीप रविवार को पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिए जाने की घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान अनाईठ के बाजारी मोहल्ला निवासी स्व. शिबू कुमार के 19 वर्षीय पुत्र कृष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया