पिपरपाती गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, 15 किमी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचाई मदद*
कहा : नेता - अधिकारी और माफिया के लिए बाढ़ है लूट का अवसर, 20 सालों में विभाग के मंत्री और अधिकारियों के कार्यों की हो जांच ।
आरा/बड़हरा। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां जानीं और 30 से अधिक परिवार की आर्थिक मदद किया, जिनका घर बाढ़ में डूबा है, या कटाव में बह गया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आगे भी मदद जारी रखने का आश्वासन दिया।
Arrah, Bhojpur | Sep 6, 2026