कटरा: जजुआर में हाइटेंशन बिजली की चपेट में आने से एक लाइनमैन की घटनास्थल पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के जजुआर में हाइटेंशन बिजली की चपेट में आने से एक लाइन मैन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। इसके बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव बकुची पीएसएस के गेट पर लाकर रख दिया। और बेनीबाद औराई मार्ग की जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।