कुर्था: पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी ने किंजर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं
Kurtha, Arwal | Jun 27, 2026 पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक, अरवल ने किंजर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजित जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना अभिलेख, लंबित कांड, वारंट निष्पादन, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन जांच एवं मद्यनिषेध कानून क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।