गया टाउन सीडी ब्लॉक: मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात जवान के घर के बाहर से बोलेरो चोरी,चार पहिया वाहन से आया था चोर, वीडियो हुआ वायरल
गया जिले के सरबहदा थाना क्षेत्र के नरौनी गांव में मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात जवान के घर के बाहर खड़ी बोलेरो चोरी हो गई। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।पीड़ित जवान के परिजनों ने सरबहदा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में एक संदिग्ध डिजायर कार रात में गांव में आती-जाती दिखी है।