पीपलदा: इटावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में 4 लोगों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 6, 2024 इटावा क़स्बे में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर उत्पात मचाने पर 4 व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।इटावा थाना सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि क़स्बे में हंगामा करने पर ललित पुत्र रामेश्वर,सत्यनारायण पुत्र बालाराम,ओघडिलाल पुत्र बालाराम,बाबूलाल पुत्र जगन्नाथ, को गिरफ्तार किया है।इनके खिलाफ CRPC की धारा 107,151 में कार्यवाही की गयी।