पीपलदा: अयाना थाना क्षेत्र के जलोदा ख़ातियान गांव के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत शव रखवाया मोर्चरी में
Pipalda, Kota | Jun 5, 2024 जिले के अयाना थाना क्षेत्र के जलोदा ख़ातियान गांव के समीप आज तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी।पुलिस ने मृतक के शव को इटावा अस्पताल की मोर्चरी पर रखवाया है। पुलिस के अनुसार जलोदा ख़ातियान गांव के निकट मुरलीधर निवासी बरूंधन तालेड़ा बाइक से जा रहा था कि उसको कार ने टक्कर मार दी और कार मौके से फरार हो गयी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।