पीपलदा: खातोली पुलिस ने क़स्बे में सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी करते 2 सटोरियों को किया गिरफ्तार ₹1420 बरामद
Pipalda, Kota | Jun 5, 2024 खातोली पुलिस ने क़स्बे में सट्टेबाजी करते 2 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनसे सट्टा सामग्री व 1420 रुपये नगद बरामद किए है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय के निकट सट्टेबाजी करते हुए रासबिहारी पुत्र फूलचंद केवट व विकास पुत्र रमेशचंद्र केवट को पकड़ा इन दोनों के खिलाफ13RPGO में कार्यवाही कर इनको गिरफ्तार किया।