चंदनकियारी: बोकारो कोषागार से ₹3.15 करोड़ की फर्जी निकासी पर बवाल, पूर्व विधायक अमर बाउरी ने पुलिस पर उठाए सवाल
बोकारो में जिला कोषागार से पुलिस विभाग के दारोगा के नाम पर 3 करोड़ 15 लाख रुपये की कथित फर्जी निकासी का मामला सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार समय लगभग साढ़े बारह बजे इस मुद्दे पर भाजपा नेता एवं चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।