पटना ग्रामीण: क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए वेटरनरी ग्राउंड जा रहे आर्मी मैन के बेटे के साथ वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस ने की मारपीट
एक छात्र के साथ पुलिस ने मारपीट की है। क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए वेटरनरी ग्राउंड जाने के क्रम में फुलवारी शरीफ स्टेशन के पास पुलिस जिप्सी की ओर से वाहन चेकिंग के नाम पर उसे रोका गया। छात्र ने गाड़ी के पेपर अपने फोन पर ऑनलाइन दिखाई जिसके बाद उससे वर्चुअल कागज की मांग की गई और जब छात्रा ने वर्चुअल कागज देने से इनकार किया तो उसके साथ पुलिस ने मारपीट की।