पटना ग्रामीण: पटना में रेल SP ने की प्रेस वार्ता, कहा ट्रेन यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले गिरोह के 8 लोग हुए गिरफ्तार
11 जून 2024 की रात्रि मे पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस को यह सूचना मिली कि 8 से 10 लोग इकट्ठा होकर किसी अपराध की घटना को अंजाम देने वाले हैं. सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर छापामारी की जिसमें आठ अभियुक्त को गिरफ्तार किया साथ ही तलाशी लेने पर इनके पास से पास से चोरी के मोबाइल ,चाकू,ब्लेड का टुकड़ा,और पेचकस पाया गया.