पटना ग्रामीण: पटना में 'द प्लुरल्स पार्टी' के दफ्तर पर हमलाः असमाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़
पटना के श्रीकृष्णापुरी में 'द प्लुरल्स पार्टी' के दफ्तर पर असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना के संबंध में पार्टी के संयुक्त सचिव आदर्श कुमार चौधरी ने श्रीकृष्णापुरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है, जिसमें एक हमलावर दिख रहा है। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है।