दतिया नगर: अबध बिहारी मंदिर में पंडित श्री नारायण लाल भट्ट स्मृति अखिल भारतीय संगीत समारोह का आयोजन
सुप्रसिद्ध संगीतकार स्वर्गीय पंडित श्री नारायण लाल भट्ट की स्मृति में रविवार को अखिल भारतीय संगीत समारोह, शास्त्रीय संगीत, कथक नृत्य एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज शुक्ला ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा