बबेरू: बबेरू कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति पर फरसे से हमला कर घायल करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Baberu, Banda | Jul 16, 2026 बाँदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन मे जनपद मे अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज गुरुवार को बबेरु कोतवाली पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति पर फरसे से हमला कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।