नीमच नगर: पीएम आवास योजना को लेकर हितग्राहियों का फूटा गुस्सा, कब्जा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
नीमच शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर वर्षों से इंतजार कर रहे हितग्राहियों का धैर्य गुरुवार को टूट गया, जब करीब 144 हितग्राही दोपहर 3:00 बजे करीब कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती और नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति के नेतृत्व में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी व धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पांच साल पहले मकान आवं