उज्जैन शहर: कंठाल चौराहे पर मंदिर हटाने की आशंका से बवाल, बजरंग दल ने किया चक्काजाम; निगम के आश्वासन के बाद रास्ता खुला
उज्जैन के कंठाल चौराहे पर सिंहस्थ-2028 के विकास कार्य के बीच उस समय माहौल गरमा गया, जब प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर को हटाए जाने की आशंका को लेकर बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए करीब एक घंटे तक चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ और महाआरती कर मंदिर को यथास्थान रखने की मांग उठाई। बजरंग दल का आरोप है कि विकास कार्