देवरी: देवरी में डिग्री कॉलेज की मांग तेज़, जनप्रतिनिधियों ने सरकार से पहल करने की अपील की
Deori, Giridih | Apr 17, 2026 देवरी प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने आवाज बुलंद की है। सुदूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां के छात्रों, खासकर गरीब, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संसाधनों की कमी और आर्थिक स्थिति कमजोर होने से कई छात्र-छात्राओं के सपने अधूरे रह