दातागंज: उसावां थाना क्षेत्र के अभिगांव की गौशाला में दर्जनों गौवंश मरने का मामला सामने आया
रविवार को दोपहर 3 बजे के लगभग उसावां थाना क्षेत्र के अभिगांव की गौशाला में दर्जनों गौवंश की मृत्यु होने का मामला सामने आया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते कुछ गौवंश बीमार अवस्था में थे उनकी मौत हो गई। पशु चिकित्सक मौके पर है मृत गौवंशो का पोस्टमार्टम कराया गया