भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला श्रमिक से रेप, पीड़िता ने कहा- कई महिलाओं को बना चुका है शिकार
भीलवाड़ा में एक 35 वर्षीय महिला श्रमिक ने अपने साथ काम करने वाले युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी कई महिला मजदूरों के साथ गलत हरकतें कर चुका है।