किरावली: किरावली में ई-पंजीकरण के विरोध में वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की, कामकाज ठप
Kiraoli, Agra | Jun 17, 2026 ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इसके कारण तहसीलों में प्रशासनिक और निबंधकीय कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। बुधवार को किरावली तहसील में भी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य का बहिष्कार किया, जिससे दिनभर एक भी बैनामा (रजिस्ट्री) नहीं हो सका। दूर-दराज से अपनी जमीनों और संपत्