पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति काम पर गया हुआ था और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक उसके घर में घुस आया और महिला को बुरी नीयत से दबोचकर छेड़छाड़ करने लगा विरोध करने पर गाली गलौज कर आरोपी शिकायत करने पर देख लेने की धमकी देकर चला गया। मामले में पुलिस से शिकायत कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है