विदिशा नगर: 24 घंटे में लूट का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों का निकाला जुलूस
विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेरपुरा में डिलीवरी बॉय के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की है। पुलिस ने वारदात में शामिल कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।बताया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय निलेश अहिरवार के साथ मारपीट कर 2700 रुपए लूट लिए गए थे।