मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना का ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने मंगलवार शाम साढ़े चार बजे तक थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रनिंग रजिस्टर, ओडी रजिस्टर, स्टेशन डायरी, महिला रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर समेत अन्य पंजीयों की बारीकी से जांच की।