रोहतक: रोहतक अनाज मंडी में किसानों का गुस्सा, मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला
Rohtak, Rohtak | Oct 14, 2026 रोहतक अनाज मंडी में किसानों ने धान-बाजरे की खरीद में अनियमितताओं और कम दाम मिलने का आरोप लगाकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शन किया। किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़ दिया और एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की। किसानों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।